फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 25 Jul 2015 01:23 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धीना-जमानिया मार्ग के मरम्मत के लिए गिट्टी डाल कर छोड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को दोपहर में एक घंटे तक कस्बे में सड़क पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। चेतावनी दी कि जल्दी ही सड़क मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
गौरतलब है कि तेरह किलोमीटर लंबा धीना-जमानिया मार्ग मरम्मत न होने से राहगीरों के लिए असुविधा जनक हो गया है। जगह जगह गड्ढे बन गए हैं  और लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

इन्हीं समस्याओं को लेकर तीन माह पूर्व किसानों ने डेढ़गांवा के समीप काफी समय तक धरना प्रदर्शन किया था। बाद में जिला कृषि अधिकारी कमलजीत सिंह के साथ पीडब्लूडी के सहायक अभियंता आरए रजक मौके पर पहुंचे और किसानों को सड़क मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


 इस पर लोगों ने धरना समाप्त किया। इसके तुरंत बाद रमई में सड़क की मरम्मत शुरू भी हो गई लेकिन जगह जगह सिर्फ गिट्टी गिराकर छोड़ दिया गया।

धीना से दो किलोमीटर तक गिट्टी बिछा भी दी गई, लेकिन उसके आगे सौ सौ मीटर पर गिट्टी गिराकर छोड़ दिया गया। बिछायी गई गिट्टी को भी आज तक दबाया नहीं गया है।

 इससे आवागमन करने वालों को परेशानी हो रही है। प्रदर्शन में शामिल पिपरदहां निवासी डा. संजय कुमार और रामनगीना यादव ने कहा कि पहले तो सिर्फ सड़क खराब थी, लेकिन गिट्टी डाल कर छोड़े जाने से और दिक्कत हो गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही सड़क मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।


 इस अवसर पर मोहन साव, प्रेम कुमार पासवान, गिरजा यादव, मंगल, संजय शर्मा, दरोगा गुप्ता, रविन्द्र सिंह, जाफर अली, राधे यादव आदि रहे। इस संबंध में जेई पीडब्लूडी सतेन्द्र सिंह ने  बताया कि अभी सड़क निर्माण के लिए टेंडर ही नहीं डाला गया है। लोगों की समस्या को देखते हुए गड्ढों को पाटने का काम चल रहा है। टेंडर होने के बाद सड़क का काम तेज गति              से होगा।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें