विकास खंड के विभिन्न गांवों में अब तक आपदा राहत चेक का वितरण नहीं किया गया है।
इससे
नाराज होकर क्षेत्र के किसानों ने मगलवार को दोपहर में मारफपुर चौराहे पर
प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खूब
नारेबाजी की।
चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो किसान उग्र आंदोलन
करेंगे।
किसानों का कहना है कि कुछ किसानों को मुआवजा मिला लेकिन
अधिकतर किसानों को अब तक राहत चेक नहीं मिला है। चेक वितरण में पूरी तरह
राजनीति से प्रेरित हो गया है।
गांवों में पहचान-पहचान कर चेक वितरण किया
जा रहा है। इस अवसर पर रविन्द्र ,रामसूरत, सतीश, शैलेन्द्र, जवाहिर,
मुसाफिर, सहजाद, शौकत अली आदि रहे।