फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Tue, 12 Jul 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
नारेबाजी करते लोग
विज्ञापन
 दरवेशपुर गांव के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कोटे की दूकान आवंटन में धांधली का आरोप लगाया। साथ ही इसकी जांच कर निष्पक्ष ढंग से खुली बैठक में नए कोटेदार का चयन की मांग की।
विज्ञापन

  ग्रामीणों का कहना रहा कि गांव में स्थित प्राथमिक पाठशाला पर बीते आठ जुलाई को खुली बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के संचालन के लिए कोटेदार ैके चयन में अनियमितता बरती गई। मांग किया कि तत्काल इस प्रकरण की जांच कराकर गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही नए सिरे से कोटेदार चयन की प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराया जाए। यदि ऐसा नहीं होगा तो ग्रामीण पुन: धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। अंत में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम सृष्टि धवन को मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा। इस मौके पर अखिलेश मिश्रा, जयप्रकाश मौर्या, गोलू पांडेय, गोल्डन पांडेय आदि उपस्थित रहे। 
वहीं दूसरी ओर छितो गांव के ग्रामीणों ने डीएम कुमार प्रशांत को पत्र प्रेषित कर कोटे की दूकान आवंटन में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। इस मौके पर सुजीत कुमार, हवलदार, मनोज, शान्ति, विजय आदि उपस्थित रहे। वहीं ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने बताया कि झूठा आरोप लगाया जा रहा है। जबकि एडीओ समाज कल्याण निशा सिंह व ग्राम विकास अधिकारी कमलेश बहादुर गोड़ की देखरेख में दुकान का चयन सीमा देवी को चुना     गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें