फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने शपथ के साथ लिया कोरोना को हराने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के आदेश पर पंचायती राज विभाग ने विकास खंड के लौवारीकला, पिपराही, बजरडीहा, देवरीकला, सेमर साधोपुर समेत कोरम के अभाव में शपथ से वंचित 21 ग्राम प्रधानों व 183 ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुअल तरीके से शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद प्रधानों ने पहली लड़ाई अपने गांव को कोरोना संक्रमण मुक्त करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने शपथ लेने के बाद कहा कि अब गांव को कोरोना संक्रमण से मुक्त कराने के लिए नालियों की सफाई के साथ लगातार सैनिटाइजर का छिड़काव और नियमित साफ-सफाई कराई जाएगी। ग्रामीणों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। ग्राम पंचायत पिपराही के प्रधान डॉ. ईशु ने कहा कि वे गांव को कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाएंगे। पंचायत लौवारी कला के प्रधान यशवंत सिंह यादव और बजरडीहा के प्रधान संजय यादव ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर गांव को संक्रमण से मुक्ति दिलाने का काम आरंभ कर दिया जाएगा। सोनवार के प्रधान बरहक अली और जरहर की प्रधान सुशीला देवी ने कहा कि गांव में जांच और दवा वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा। शपथ ग्रहण के दौरान पंचायत सचिवों में शिवबली प्रसाद, उपेंद्र साहनी, महेंद्र प्रसाद मौर्य, गुड्डू महेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें