फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया जेई का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। मोटर जलने के बाद तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप रहने से नाराज दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर जलनिगम के जेई राहुल कुमार का घेराव किया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम विजय नारायण सिंह को समस्या को अवगत कराते हुए उन्होंने समाधान की मांग की। एसडीएम ने जेई को शीघ्र जले मोटर की मरम्मत कराकर आपूर्ति शुरू कराने का निर्देश देते हुए आक्रोशित लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

टिमिलपुर कस्बा में जलनिगम विभाग की ओर से तीन लाख 10 हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकी लगाई गई है। दो वर्षों से एक ट्यूबवेल की बोरिंग खराब है। एक ट्यूबवेल से सकलडीहा, टिमिलपुर, नागेपुर, तेंदुई, बथावर, पदुमनाथपुर, तेनवुट, ताजपुर, दुर्गापुर, ईटवा, विशुनपुरा, खड़ेहरा, मनिहरा सहित कई अन्य गांवों के एक लाख से अधिक लोगों के लिए पेयजल की आपूर्ति होती है। रविवार की रात दूसरे टयूबवेल का मोटर भी जल गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग से शिकायत करने के बाद भी जले मोटर की मरम्मत नहीं कराई गई। पानी न मिलने से कस्बा सहित कई गांवों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इससे नाराज ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को लेकर तहसील मुख्यालय पर जेई को घेराव कर विरोध जताया। साथ ही एसडीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की। प्रदर्शन कराने वालों में अजय सिंह, दीपक जायसवाल, विनय सिंह, संदीप सिंह, आदित्य सिंह, शैलेष मिश्रा, गुलगुल सिंह, राजकिशोर सिंह, मिंटू यादव, जयहिंद, सूरज राय, उमेश, शिवम, सनी, आकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

जलनिगम के एक्सईएन एसके सिंह ने बताया कि रविवार की रात वोल्टेज की समस्या के कारण मोटर जल गया था। मोटर बनने के लिए भेज दिया गया है। बुधवार को मोटर लगाकर पानी की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें