फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी मैनुद्दीनपुर गांव में रही सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। बबुरी थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से गांव को हॉट स्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। शुक्रवार को चिकित्सकों की टीम ने गांव के सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। गांव की सफाई कराई गई और लोगों से घरों में रहने की अपील करने के साथ जरूरत के सामान उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन

मिर्जापुर और वाराणसी की सीमा सटे मैनुद्दीनपुर गांव में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। गांव में बैरिकेडिंग कर बाहरियों के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। गांव में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के अलावा डॉक्टर, नर्स, आशा कार्यकर्ता और सफाईकर्मी एवं राशन देने वालों को ही जाने की इजाजत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें