फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित के साथ आने वालों का सैंपल जांच लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद में बुधवार की देर रात बबुरी थाना क्षेत्र के सुरौली ग्राम सभा के मैनुद्दीनपुर गांव में एक व्यक्ति के कोरोना पाजिटिव मिलने का पहला केस आने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। गांव को हाट स्पाट घोषित कर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। संक्रमित व्यक्ति को गांव से जिला अस्पताल के बाद इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया गया है। वहीं संक्रमित व्यक्ति के साथ आटो से मुंबई से लौटने वालेे 10 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस की मदद से पहचान कर जिला अस्पताल ले गए। वहां उनकी सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया। इसमें संक्रमित के साथ 11 मई को मुुंबई से आटो से आने वालों को जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। इसमें छह लोग सैयदराजा थाना क्षेत्र के और चार लोग चकिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी को रिकवर करने वालों में 108 एंबुलेंस टीम में ईएमटी शिव कुमार यादव, ईएमटी वेद प्रकाश, विवेक कुमार, विनीत कुमार, ललित मोहन, ईएमटी कैलाश और पायलट अशोक कुमार, जय सिंह यादव, दिनेश कुमार शामिल थे। इसके अलावा जिला अस्पताल में बाहर से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जांच पड़ताल के बाद स्वास्थ्य सामान्य होने पर सभी को वहां से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें