फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: गंगा में कूदने की बात बोलकर युवक ने वीडियो किया वायरल, असलियत सामने आई तो सब रह गए हैरान

Sat, 19 Aug 2023 09:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली के मजिदहा गांव निवासी रतन बेनबंसी (20) का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें उसने ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाते हुए गंगा में कूदने की बात कही।  हालांकि बाद में पता चला कि वह नदी में नहीं कूदा है। 
 
विज्ञापन
रतन बेनबंसी का वीडियो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ससुराल से पत्नी की विदाई न होने से नाराज युवक गंगा में कूदकर जान देने की धमकी देकर निकल पड़ा। शनिवार की सुबह रामकरन सेतु पर कूदने का नाटक करते हुए वीडियो बनाकर अपने करीबी रिश्तेदारों को भेज दिया। सैदपुर और बलुआ थाने की पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। हालांकि बाद में पता चला कि वह नदी में नहीं कूदा है। वीडियो की असलियत जानने के बाद लोग हैरान हैं। युवक शनिवार शाम तक घर नहीं आया था। उसकी तलाश पुलिस कर रही है। 

विज्ञापन


चंदौली जनपद के बलुआ थाना अंतर्गत मजिदहा गांव का निवासी भैयालाल बेनबंसी का बेटा रतन बेनबंसी (20) की आजमगढ़ जनपद के बरदह बाजार में ससुराल है। वह पत्नी करीना की विदाई कराने गया था। लेकिन उसके सास-ससुर ने विदाई नहीं की। इस पर उसने विवाद कर लिया और धमकी दी कि वह गंगा में कूद कर जान दे देगा।

'ससुराल के लोगों ने जान देने के लिए उकसाया'

वीडियो में उसने कहा कि मुझे मेरे ससुराल के लोगों ने जान देने के लिए उकसाया है। अगर मुझे कुछ होगा तो इसका जिम्मेदार ससुराल के लोग होंगे। उसने वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोगों में शेयर करने की अपील भी की। इसके बाद वह रामकरन पुल पर पहुंच गया और रेलिंग के पास आया।
ये भी पढ़ें: ट्रेन में चार्जिंग करते समय फटा स्मार्टफोन, पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर मची अफरातफरी

विज्ञापन

 रेलिंग के समीप कपड़े निकाल कर फेंकने आदि का वीडियो बनाया और उसे अपने नजदीकी लोगों को भेज दिया। उसकी इस हरकत से घर और रिश्तेदार परेशान हो गए। रतन बेनबंशी के ननिहाल के लोगों ने सैदपुर और बलुआ थाने की पुलिस को सूचित किया कि उसने पुल से छलांग लगा ली है। पुलिस गोताखोरों के साथ गंगा के किनारे उसे दोपहर तक ढूंढती रही।
विज्ञापन

बाद में पता चला की उसने गंगा में कूदने का नाटक का वीडियो अपने रिश्तेदारों में वायरल कर दिया था। थानाध्यक्ष बलुवा ने बताया कि फोन पर उससे बात हुई है। कूदने की बात मनगढ़ंत है। फिलहाल वह घर पर नहीं है उसे तलाशा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें