धीना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान जमुर्खा पुलिया के समीप शनिवार की सुबह छह बजे दो अंतरजनपदीय चोरों को पकड़ कर चोरी के चार वाहन बरामद किया। पुलिस के अनुसार तीनों लंबे समय से चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर आदि जिलों से बाइक चोरी कर बिहार ले जाकर बेच देते रहे हैं।
धीना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम की ओर से चेकिंग में जमुर्खा पुलिया के समीप तीन बाइक पर तीन व्यक्ति आते दिखे। रुकने का इशारा करने पर तीनों बाइक तेज कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा कर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा मौके से फरार हो गया। पूछताछ करने पर दोनों ने बाइक चोरी की होने की बात स्वीकार की। दोनों ने अपना नाम क्रमश: युसुफ अली निवासी हेतमपुर धानापुर और कबलतैन उर्फ सलमान निवासी मलोखर मुगलसराय कोतवाली बताया। बताया कि दोनों बाइक चोरी की है। तीसरा साथी भी चोरी की बाइक से साथ चल रहा था लेकिन वह भाग गया। सीओ शेषमणि पाठक ने बताया कि चोरों से पूछताछ के बाद वाहन चोरी के अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है। चोरों की गिरफ्तार करने वालों में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, एसआई दुर्गादत्त यादव, कपिलदेव यादव, कांस्टेबल संजय सिंह, रोहित यादव, राजेश यादव, शादाब, आनंद सिंह, राकेश यादव, अमित यादव रहे।
पुलिस के पूछताछ में बाइक चोरों ने बताया कि ये बाइक उन्होंने मिर्जापुर, कचहरी और भुड़कुडा गाजीपुर से चोरी की है। बताया कि वे एक स्कूटी बेचने के लिए कमालपुर जा रहे थे। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने कमालपुर पंचायत भवन के समीप छिपाकर रखे एक बाइक और एक स्कूटी बरामद की। बरामद चारों वाहनों को जब्त कर लिया गया।