फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूल हक मंडल अध्यक्ष और जितेन्द्र बने सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (अलारसा) के द्विवार्षिक अधिवेशन में शनिवार को नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें वसूल हक मंडल अध्यक्ष और जितेन्द्र यादव मंडल सचिव बनाए गए। इसी तरह विजय कुमार शाखा अध्यक्ष और और डीके सिन्हा शाखा सचिव बनाए गए। इस मौके पर रनिंग स्टाफ की समस्याओं के समाधान के लिए कर्मचारियों ने आवाज बुलंद की और 19 फरवरी को दिल्ली में संसद भवन के घेराव का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आए एसोसिएशन महासचिव एमएन प्रसाद ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हित के विरोध में काम कर रही है। लेबर कोड में परिवर्तन, रेलवे के निजीकरण, एनपीएस, माइलेज भत्ते में कटौती कर रही है। केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर लोको रनिंग कर्मचारी मांगों के समर्थन में 19 फरवरी को नई दिल्ली में संसद भवन का घेराव करेंगे। इसमें मंडल से बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे। इसके पूर्व विशिष्ट अतिथि अब्दुल हकीम, आरआर भगत, एसपी सिह, एके राउत ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें गायिकी, कविता, शेरो शायरी, तबला वादन, बांसूरी वादन से कलाकारों ने लोगों का मन मोहा। इस मौके पर डीके मिश्र, विजय कुमार, विरेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, अजीत वर्मा, निशांत वर्मा, एसके सारस्वत रहे।
पीडीडीयू नगर। द्विवार्षिक मंडलीय अधिवेशन के बाद अलारसा के पदाधिकारियों ने मंडल में रनिंग स्टाफ की समस्याओं से संबंधित दस सूत्री ज्ञापन डीआरएम पंकज सक्सेना को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ट्रैफिक हास्पीटल के पास संयुक्त एकीकृत क्रू लाबी का निर्माण कराने, कर्मचारी चार्टर 2017 लागू करने और कार्मिक शाखा से जुड़े रनिंग स्टाफ की समस्याओं के समाधान के लिए वेलफेयर इंस्पेक्टर को तीन दिनों तक क्रू सेल में बैठने, रनिंग स्टाफ के श्वास परीक्षण मशीन की जांच नियमित रूप से करने, मंडल में न्यूनतम ग्रांटेड 120 किमी लागू करने, लोको पायलट शंटर का रोस्टर दो दिन करने, रिस्ट्रक्चरिंग के तहत एलपीएस 2 से एलपीएस एक में पदोन्नति करने, रनिंग स्टाफ के रिक्त सभी संवर्गों में पदोन्नति देकर भरने, सहायक चालक से कपलिंग अनकपलिंग का कार्य बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें