फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने केमिकल गोदाम किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोहदा गांव स्थित केमिकल गोदाम में एसडीएम ने शनिवार को छाप मारा । इस दौरान गोदाम संचालक की ओर से दिखाए गए स्टॉक व बिक्री रजिस्टर में गड़बड़ी मिलने पर एसडीएम ने गोदाम को सीज कर दिया। वहीं एसडीएम ने संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने की बात कही है।
विज्ञापन

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोहदा गांव के सिवान में लक्ष्मी केमिकल के नाम से 29 अप्रैल 2011 से गोदाम संचालित है। जहां से नाइट्रिक एसिड, सल्फ्यूरिक एसिड, कॉपर सेलफेरिक एसिड, हाईड्रोलिक एसिड आदि की बिकी की जाती है। शनिवार को एसडीएम सकलडीहा विजय नारायण सिंह ने केमिकल गोदाम जांच के लिए पहुंचे। जहां ताला बंद मिला। सूचना के बाद गोदाम पहुंचे संचालक ने ताला खोला। इस दौरान कुछ गैलन में एसिड मिलने पर पूछताझ की। में गोदाम संचालक की ओर से दिखाए गए स्टॉक और बिक्री रजिस्टर पर लेखा जोखा नहीं मिलने पर गोदाम को सीज कर दिया। एसडीएम विजय नारायण सिंह ने बताया कि गोदाम संचालक की ओर से दिखाए गए अभिलेख में सही से विवरण नहीं मिलने पर सीज कर दिया गया है। वहीं नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएग। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लाइसेंस निरस्त कर जुर्माना भी लगाया जायेगा। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक योगेश लाल, अजय सिंह, कोतवाल सतेन्द्र यादव, पुलिस चौकी प्रभारी अखंड सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
सकलडीहा। केमिकल गोदाम में रखे पदार्थो की जांच के लिए शनिवार को एसडीएम के साथ पुलिस फोर्स जब गोहदा गांव पहुंची तो वह भी भौचक रह गई। क्षेत्र में संचालित केमिकल गोदाम के बारे में पुलिस को भी जानकारी नहीं रही। जबकि पिछले नौ साल से गोदाम कोतवाली क्षेत्र में संचालित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें