फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबरथ समेत पांच ट्रेनें रद्द

Sun, 22 Jan 2017 01:29 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : train
विज्ञापन
आरंभिक स्टेशनों से शुक्रवार को रीशेड्यूल किए जाने के कारण  शनिवार को राजधानी एक्सप्रेस समेत दो दर्जन से अधिक ट्रेनें एक से पांच घंटे तक विलंबित होकर मुगलसराय पहुंचेंगी। वहीं ट्रेनों का समय सही करने के  उद्देश्य से रेलवे बोर्ड के निर्देश पर शनिवार को आरंभिक स्टेशनों से  चलने वाली पांच ट्रेनों को रद्द किया है। इसकी वजह से ये ट्रेनें रविवार को  मुगलसराय नहीं पहुंचेंगी। डीआरएम किशोर कुमार ने बताया कि अचानक कोहरा बढ़ने ट्रेनों का  परिचालन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


मुगलसराय  से शनिवार को विलंबित होकर जाने वाली ट्रेनों में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे,  ब्रह्मपुत्र मेल साढ़े सात घंटे, पटना कोटा एक्सप्रेस आठ घंटे, कालका मेल चार घंटे, हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, सियालदह राजधानी एक्सप्रेस पांच घंटे भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस पांच घंटे समेत दो  दर्जन ट्रेनें एक से दस घंटे तक विलंबित होकर गंतव्य को रवाना हुईं। शनिवार को डाउन  हरिद्वार हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस, अप और डाउन आनंद विहार टर्मिनल गुवाहाटी  नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, डाउन आनंद विहार टर्मिनल हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस  और अप और डाउन आनंद विहार टर्मिनल भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहीं।

इसी प्रकार डाउन हावड़ा दूरंतो, डाउन हावड़ा राजधानी, डाउन सियालदह राजधानी, डाउन जोधपुर  एक्सप्रेस, अप हावड़ा कालका मेल, डाउन उपासना एक्सप्रेस, अप हिमगिरि एक्सप्रेस, अप मगध एक्सप्रेस, डाउन नंदन कानन एक्सप्रेस, डाउन आनंद विहार टर्मिनल हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, अप पंजाब मेल, डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, डाउन आनंद विहार टर्मिनल गया गरीबरथ एक्सप्रेस और डाउन भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस समेत दो दर्जन से अधिक ट्रेनें शनिवार को  आरंभिक स्टेशनों से रीशेड्यूल किए जाने के कारण रिववार को एक से           पांच घंटे तक  विलंबित होकर मुगलसराय पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें