फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दर्जन कैंप में आज लगाई जाएगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को क्षेत्र में एक दर्जन कैंप लगाकर 45 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को कोविशिल्ड का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां रविवार तक पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुजीत सिंह ने दी।
विज्ञापन

बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकथाम के लिए चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला संयुक्त चिकित्सालय रामपुर, भभौरा, नेवाजगंज, बलिया कला, जियनपुरा, पिपरिया, रामपुर कला, गढ़वा उत्तरी, लठौरा कुआं आदि गांवों में कैंप लगाकर 19 अप्रैल, सोमवार को 45 वर्ष के ऊपर के नागरिकों को कोविशिल्ड के टीके लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें