स्थानीय पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ शनिवार को एक लाख 18 हजार 100 रुपये के नकली नोट के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 20 हजार रुपये के असली नोट देकर बिहार से एक लाख के नकली नोट मंगाते और जिले मेें खपाते थे। पुलिस उनसे मिली जानकारी के आधार पर नेटवर्क खंगालने में जुटी हुई है।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के आवाजापुर नहर पुलिया के पास बाइक के साथ दो संदिग्ध खड़े हैं। सूचना मिलने पर पुलिस व सर्विलांस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे पर पुलिस ने घेराबंदी की उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक लाख 18 हजार 100 रुपये के नकली नोट बरामद हुए। बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सकलडीहा निवासी अमरेश पाठक व कैलावर निवासी अरविंद यादव हैं। अमरेश के बैग से 98 हजार 900 जाली नोट, दो मोबाइल व एक वाईफाई राऊटर और अरविंद यादव के पास से कुल 19 हजार 200 जाली नोट व मोबाइल बरामद हुआ है। पांच सौ, दो सौ और सौ के नकली नोट थे। पुलिस ने बताया कि बरामद नोटों पर आरबीआई लिखा तार मौजूद नहीं था। वहीं पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके कुछ स्थानीय परिचित भी धंधे में लिप्त हैं। उनसे वे 20 हजार असली रुपये देकर एक लाख जाली रुपये मंगाते हैं और 25 हजार रुपये के बदले एक लाख का जाली नोट बाजार में ग्राहकों के माध्यम से खपाते हैं। राउटर और व्हाट्सएप काल से वे बात करते रहते हैं ताकि पुलिस की लोकेशन मिलती रहे।
अनारकली। संवाद
अनारकली। संवाद
अनारकली। संवाद
अनारकली। संवाद