फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बाद बांटी गई यूरिया

Sat, 31 Jan 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित इफ्को किसान सेवा केंद्र शुक्रवार को सुबह 10 बजे के बाद बंद मिलने के कारण यूरिया लेने के लिए दूरदराज ग्रामीण से आए किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने किसी प्रकार मामले को शांत कराया। इस दौरान किसानों ने डीएम से खाद वितरित करने की बात कही। इसके बाद भी खाद का वितरण शुरू नहीं हुआ।

इसके बाद भाकियू नेता संजय पांडेय ने इसकी शिकायत कमिश्नर आरएम श्रीवास्तव से की, तब जाकर अपराह्न दो बजे के बाद खाद वितरण शुरू हुआ।


इफ्को किसान सेवा केंद्र सुबह अपने निर्धारित समय दस बजे के बाद भी नहीं खुला। केंद्र के बाहर लाइन में खड़े किसानों ने केंद्र के बाहर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आक्रोशित किसानों को किसी प्रकार   समझाया। इसके बाद किसानों ने डीएम एनके सिंह से खाद वितरण कराए जाने की     बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें