जिला कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक शुक्रवार को मुख्यालय स्थित कार्यालय
पर हुई। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जनपद की समस्याओं पर चर्चा की।
इस दौरान मुख्य अतिथि डा. सुधा राय ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी दल का सच्चा सिपाही होता है।
सोनिया
गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में जल्द ही कांग्रेस पार्टी सत्ता में
वापसी करेगी।
भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा वर्तमान में देश को
बांटने का काम किया जा रहा है। कांग्रेसी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है। जो
देश में विकास व समता की सोच रखती है।
सह प्रभारी रविकांत राय ने कहा कि
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर पूरे देश के कार्यकर्ताओं से
सुझाव लिए जा रहे हैं, ताकि पार्टी को पहले से और बेहतर बनाया जा सके।
जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं
के सम्मान के लिए हमेशा लड़ता रहूंगा।
इस मौके डा. राजेश चौधरी,
केदारनाथ पांडेय, नवीन सिंह, प्रभा सिंह, मनोज सोनकर, इम्तियाज आलम, डा.
नारायणमूर्ति ओझा संजय कुमार, प्रकाश यादव, राजेश कुमार आदि कई कार्यकर्ता
उपस्थित रहे। बैठक का संचालन शशिनाथ उपाध्याय ने किया।