फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: प्रधानाध्यापक पर छात्रों की पिटाई का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
शहाबगंज के पालपुर प्राथमिक विद्यालय में हंगामा करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
इलिया। शहाबगंज विकास खंड के पालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यापक पर छात्रों की पिटाई के आरोप में ग्रामीणों ने हंगामा किया। बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, प्रधानाध्यापक ने आरोपों को निराधार बताया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार बच्चों के साथ मारपीट करते हैं। विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद कर बच्चों की पिटाई की जाती है, जिससे छात्र भय के माहौल में पढ़ाई करने को विवश हैं। कई बच्चों ने घर पहुंचकर परिजनों से पिटाई की शिकायत की, जिसके बाद अभिभावक विद्यालय पहुंचे और विरोध जताया।
वहीं, प्रधानाध्यापक का कहना है कि उन्होंने किसी भी छात्र के साथ मारपीट नहीं की। आरोप लगाया कि सहायक अध्यापक शैलेंद्र व्यक्तिगत कारणों से उनसे नाराज हैं और छात्रों को भड़काकर झूठे आरोप लगवा रहे हैं। पुराने फोटो और वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। जांच में जिस पक्ष की गलती सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें