फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का ब्लॉक पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। ब्लॉक क्षेत्र के जरहर गांव के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंक से ऋण नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार को महिलाओं ने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। महिलाओं का कहना था कि कई बार बैंक का चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें ऋण के लिए दौड़ाया जा रहा है। एडीओ आईएसबी गुरुशरण श्रीवास्तव के समझाने के बाद महिलाएं शांत हुई।
विज्ञापन

महिलाओं ने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष नवंबर महीने में बैंक से 15 हजार रुपये लोन लेकर काम शुरू किया। इसके बाद मार्च में लॉकडाउन लग गया जिससे बैंक का रुपया जमा नहीं कर सकी। कहा कि अब लॉकडाउन के बाद खेती के समय जब लोगों को लोन चाहिए जो कि उनका काम नहीं हो रहा है। मौके पर पहुंचे एडीओ आईएसबी गुरु शरण श्रीवास्तव ने समूह की महिलाओं को समझाया कि खाते में एक लाख दस हजार रुपये की दूसरी किश्त भेजी गई है जो रीपेमेंट के कारण नहीं निकल पा रही है। कहा कि स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सचिव मिलकर बैंक में कुछ रुपये जमा कर दें उसके बाद बाकी राशि बैंक की ओर से मिल जाएगी। वनवासी महिलाओं को आश्वासन देते हुए कहा कि गांव-गांव में समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर और रोजगार में आगे बढ़ाने के लिए बनाया गया है। इसलिए हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान विमला, रेखा, उदासी, ममता, इनरी, चिंता, पूजा, कौशल्या, नीता सहित समूह की महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें