टांडाकला। सवर्ण समाज राजनीतिक दलों के लिए अछूत हो गया है। वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति के चलते सामान्य वर्ग के मान-सम्मान और सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। यह बातें रविवार को शेर मारूफपुर में आयोजित सवर्ण समाज की बैठक में सवर्ण आर्मी के प्रदेश सचिव रत्नेश पाठक ने कहीं।
उन्होंने कहा कि यूजीसी और एससी-एसटी कानून सहित कई ऐसे प्रावधान हैं, जिन्हें लेकर सवर्ण समाज में असंतोष है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजनीतिक हितों के लिए सवर्ण समाज को पीछे धकेल रही है। बताया कि सवर्ण आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय के नेतृत्व में सवर्ण आयोग के गठन व यूजीसी और एससी-एसटी कानून में बदलाव की मांग को लेकर आंदोलन तेज करेगी।
कहा कि सोमवार को सवर्ण आर्मी की ओर से विकास भवन चंदौली से मार्च निकाला जाएगा। आयोजक अमित ओझा मुन्ना ने आगंतुकों का स्वागत और दुर्गेश पांडेय ने संचालन किया। इस दौरान सुशील ओझा, रमाशंकर ओझा, सुजीत तिवारी, गुड्डू गिरि, राकेश उपाध्याय, संतोष मिश्रा, शशि मिश्रा, रमाकांत मिश्रा कल्लू, अमित मिश्रा, अवधेश मिश्रा गोलू, शिवम मिश्रा, जयप्रकाश ओझा आदि थे।