फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बदले गए यूपी वुशू टीम के मैनेजर, हरीश श्रीवास्तव को मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। श्रीनगर में 15 से 19 अक्टूबर तक होने वाली राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम के मैनेजर में बदलाव किया गया है। अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शहीद गांव के खेल शिक्षक हरीश कुमार श्रीवास्तव को नया मैनेजर बनाया गया है। पहले यह जिम्मेदारी इतिहास प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह को दी गई थी।
विज्ञापन

जिले के खेल शिक्षक भारतभूषण सिंह, राकेश राम, मनोज कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, राकेश कुमार सोनकर, हरीश कुमार श्रीवास्तव और विद्यालय के प्रधानाचार्य ने संयुक्त शिक्षा निदेशक से राकेश सिंह की शिकायत की थी। आरोप था कि इतिहास प्रवक्ता पद पर रहते हुए वह मंडलीय, प्रदेशीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेल ड्यूटी के नाम पर विद्यालय से अनुपस्थित रहते हैं।
बृहस्पतिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संस्थान, अयोध्या के प्राचार्य वाईके सिंह ने राष्ट्रीय टीम के मैनेजर और कोच में बदलाव किया। राकेश सिंह की जगह हरीश श्रीवास्तव को मैनेजर बनाया गया। वहीं अरुण कुमार और प्रिया सिंह की जगह नीरज सिंह और मिली अस्थाना को कोच की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

मंडलीय सचिव राजेश सिंह ने बताया कि राकेश सिंह के खिलाफ शिकायत मिली थी। खेल शिक्षकों की ड्यूटी लगने के बाद पूर्व सूची से उनका नाम हटाकर हरीश श्रीवास्तव को यूपी टीम का मैनेजर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें