फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की प्री बोर्ड परीक्षाएं 15 जनवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षाएं 15 जनवरी से होंगी। इसके लिए स्कूलों में तैयारियां तेज हो गई है। बोर्ड परीक्षाओं की घोषणा नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि परीक्षाएं अप्रैल मई में हो सकती है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेजों में प्री बोर्ड की परीक्षा कराने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा की तैयारी के मद्देनजर स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षाएं कराता है। चल रहे शिक्षा सत्र में कोरोना के चलते लंबे समय तक स्कूल कॉलेज बंद रहे। सात माह की बंदी के बाद अक्तूबर से कुछ हद तक स्कूलों में नौवीं से 12वीं की पढ़ाई शुरू हुई। हालांकि इसके पहले ऑनलाइन और टीवी, सोशल साइटों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया गया। स्कूलों का संचालन शुरू होने के बाद अब बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई है। इसी क्रम में 15 से 25 जनवरी तक स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएगी। प्री-बोर्ड में विज्ञान, कला और वाणिज्य वर्ग के सभी विषयों की परीक्षा कराई जाएगी। स्कूल के शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। परीक्षार्थियों को नंबर भी दिए जाएंगे। जिले में इस वर्ष साठ हजार से अधिक बोर्ड परीक्षार्थी हैं। इसमें लगभग 38 हजार हाईस्कूल के और 22 हजार इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी हैं।
जिले में 15 से 25 जनवरी के बीच हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षाएं होंगी। इसके लिए बोर्ड से निर्देश मिल चुके हैं। पंचायत चुनाव के चलते बोर्ड परीक्षाएं अप्रैल-मई में कराए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विनोद राय
जिला विद्यालय निरीक्षक चंदौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें