अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि भाजपा की नीतियां और कार्यशैली आम जनता के हित में नहीं हैं और यह सरकार सत्ता के बल पर लोगों का शोषण कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जमीनी स्तर पर जाकर जनता को सच्चाई से अवगत कराएं और आने वाले समय में पार्टी को मजबूत करें।
सांसद के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। समर्थक जहां इसे सरकार के खिलाफ तीखा प्रहार बता रहे हैं, वहीं विपक्षी दल इसे अनावश्यक और विवादित बयान करार दे रहे हैं।