फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के खिलाफ गुस्सा फूटा

Tue, 20 Sep 2016 01:40 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा फूंकते भाजपाजन।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के लिए पूरे जिले में सोमवार को गुस्सा भड़क उठा। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पाकिस्तान  मुर्दाबाद, नवाज शरीफ  मुर्दाबाद के नारे लगाये और पाक का झंडा फूंका।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुगलसराय के गल्लामंडी से जुलूस निकाला और नगर भ्रमण करते हुए वीआपी गेट के पास पहुंचे। जहां पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उसके ध्वज को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अगर पाकिस्तान अब भी नहीं सुधरा तो देश का हर नौजवान सड़क पर उतरकर देश के प्रधानमंत्री से गुहार लगायेगा कि जल्द से जल्द पाकिस्तान पर कार्रवाई करे। इस दौरान राहुल जायसवाल, सुधीर चौहान, अरूण मोदनवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, आकाश पांडेय, अन्नू पांडेय, अतुल जायसवाल, अखिल  आदि मौजूद रहे।
कंदवा संवाददाता के अनुसार अमड़ा  गांव के युवाओं ने सोमवार की दोपहर पाकिस्तान  मुर्दाबाद, नवाज शरीफ  मुर्दाबाद का नारा लगाये। इसके बाद अमड़ा गांव के समीप  सैयदराजा-जमानियां  राष्ट्रीय राज मार्ग पर पाकिस्तान का ध्वज और  प्रधानमंत्री नवाज  शरीफ का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से  पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा  कदम उठाने की मांग किया और कहा कि अब पाकिस्तान को सबक सिखाया जाय। इस दौरान दीपक, सुरेंद्र  चौरसिया, नीरज यादव, रिंकू खवार, अखिलेश यादव, कल्लू  केशरी, पतिराज सिंह  कालिंदर चौरसिया आदि मौजूद रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार आतंकी हमले के विरोध में हिंदू वाहिनी जिलाध्यक्ष रामदयाल यादव उर्फ रिंकू के नेतृत्व में संगठन के कार्यकार्ताओं ने सोमवार की दोपहर पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी की। बाद में पाकिस्तानी झंडे को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान  सौरभ सिंह, आकाश गुप्ता, आलोक कुमार, विजय कुमार, शैलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें