फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट रगेट को हरा कर सेमीफाइन में पहुंची यूनिवर्सल एकेडमी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में खेले जा रहे पीपी गुप्ता मेमोरियल अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को टारगेट क्लब पीडीडीयू नगर ने यूनिवर्सल एकेडमी को पांच विकेट से पराजित कर दिया। इसके साथ ही टारगेट क्लब सेमीफाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

टॉस जीत कर टारगेट क्लब ने यूनिवर्सल एकेडमी बबुरी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले खेलते हुए युनिवर्सल की पूरी टीम 24.5 ओवरों में 141 रन बनाकर आउट हो गई। यूनिवर्सल की तरफ से डी जायसवाल, आशीष ने 25-25 रन बनाए। टारगेट की ओर से हर्ष और चंदन ने दो-दो विकेट लिए जबकि आजाद और शमशेर को एक-एक विकेट मिले। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी टारगेट क्लब ने 17 ओवरों में पांच विकेट खोकर 143 रन बना कर जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से विकेट कीपर बल्लेबाज सम्राट मौर्य ने सात चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन की पारी खेली। वहीं विक्रांत ने 19, अमन ने 21 और आजाद ने 27 रन का योगदान किया। यूनिवर्सल की तरफ से अभिषेक ने तीन विकेट लिए। अंपायरिंग असद वारिश ने की। स्कोरर रिहान और मैच रेफरी राहिब जाफरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें