पीडीडीयू नगर (चंदौली)। क्षेत्र के मुगलचक में चल रहे जय बजरंग कप कैनवस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब अलीनगर व युवा स्पोर्टिंग क्लब चंदौली के बीच खेला गया। इसमें यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब ने जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्ज कर लिया।
युवा स्पोर्टिंग क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 61 रन बनाए। यूनाइटेड क्लब की टीम ने आखिरी ओवर में दो विकेट शेष रहते ही विजय प्राप्त कर ली। इस दौरान मैच के मुख्य अतिथि नगर पालिका चैयरमैन संतोष खरवार ने विजेता व उपविजेता टीम को चेक व ट्राफी प्रदान किया। मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज राहुल चौहान रहे। मैच का आयोजन जयकिशन गोड़ व पंकज शर्मा ने कराया था। इस मौके पर भाजपा की जिला मंत्री किरण शर्मा, ज्योति जायसवाल, चंद्रकांत तिवारी डब्बा, महेंद्र पटेल, सतीश चौहान, रजनीश सिंह, शिवशंकर शर्मा, मंटू शर्मा, वीरू शर्मा, कुंदन सिंह, अखिलेश केशरी, निखिल कपाही, आशुतोष, राजू इकबाल मौजूद रहे।