फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिग रोकने के लिए केंद्रीय मंत्री ने मुख्य सचिव से की वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कर्मनाशा नदी पर बने नए पक्के पुल के खराब होने के बाद नदी पर बने अस्थायी पुल से ओवरलोड वाहनों के चलते इस पुल का भी आधार खिसकने लगा है। इसकी शिकायत मिलने पर केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी तथा अपर मुख्य सचिव गृह विभाग अवनीश अवस्थी से वार्ता की है। उन्होंने मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव से कहा कि अवैध रूप से ओवर लोड वाहनों पर रोक लगाने के लिए बिहार शासन से वार्ता कर इस पर सख्ती से रोक लगाएं। ताकि अस्थायी पुल सुरक्षित रहे और यूपी और बिहार का आवागमन सुचारू ढंग से चलता रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा डॉ. पांडेय ने स्थानीय स्तर पर जिलाधिकारी चंदौली नवनीत सिंह तथा पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल से भी वार्ता कर बिहार के सीमावर्ती जिले के अधिकारीयों से अपने स्तर पर बात कर तत्काल ओवर लोड वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। दरअसल कर्मनाशा का पक्का पुल दिसंबर 2019 में क्षतिग्रस्त हो गया था। तब केंद्रीय मंत्री एवं सांसद की पहल पर नदी पर वैकल्पिक डायवर्सन पुल का निर्माण कराया गया था। लेकिन ओवरलोड के चलते पुल खराब होने लगा था। वहीं बारिश में अस्थायी डायवर्सन पुल पर आवागमन ठप हो जाएगा। इसे संज्ञान में लेते हुए डॉ. पांडेय ने सड़क मंत्रालय से बात कर क्षतिग्रस्त नए पक्के पुल का मरम्मत कार्य भी शुरू कराया था। लेकिन लाकडाउन के चलते मरम्मत कार्य बारिश से पहले पूरा नहीं हो पाएगा। इसे देखते केंद्रीय मंत्री की पहल पर एनएचएआई ने कर्मनाशा नदी पर अंग्रेजो के समय बने पक्के पुल की मरम्म्त का काम शुरू कराया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पुुराने की लोड टेस्टिंग बाकी है। पुराने पुल से करीब 20 दिन में आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें