फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की नमाज में कोरोना से मुक्ति की दुआ

विज्ञापन
ईद पर्व पर पीडीडीयू नगर के कसाब महाल में बच्चे को दुलारते एसपी हेमंत कुटियाल। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में ईद उल फितर पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। कोरोना वायरस की वजह से लॉक डाउन लागू है। इस वजह से लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की। इसके बाद एक दूसरे के समीप पहुंच कर दूर से ही ईद की मुबारकबाद दी। इसके पूर्व एसपी हेमंत कुटियाल ने पुलिस कर्मियों के साथ मुस्लिम इलाकों में भ्रमण कर ईद की मुबारकवाद दी। शाम को मुस्लिम बंधु एक दूसरे के घर पहुंचे और पकवानों का आनंद लिया। हालांकि इस दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोविड 19 की वजह से इस वर्ष माह ए रमजान में घर पर ही नमाज अदा की गई। शासन की ओर से ईद की नमाज भी घरों में अदा करने और एक दूसरे से गले न मिलने का आग्रह किया गया। इससे मुस्लिम समुदाय के लोगों में कुछ मायूसी रही लेकिन त्योहार को लेकर उत्साह बना रहा। शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा करने के बाद से ही ईद की तैयारियों में जुट गए। बच्चों ने नए कपड़े खरीदे तो बड़ों ने लूंगी, जालीदार टोपी, महिलाओं ने आर्टिफिशियल गहने, नए कपड़े आदि खरीदे। तरह तरह की सेवइयां, मिठाईयों सहित अन्य पकवान तैयार किए गए। सोमवार की सुबह बच्चे, बड़े सभी स्नान कर नए कपड़े पहन कर तैयार हो गए। हालांकि ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने की मनाही थी। ऐसे में लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की और देश को कोरोना संक्रट से छूटकारा दिलाने की दुआ मांगी। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को दूर से ही मुबारकबाद दी। इसके बाद घरों में बने सेवइयों के साथ अन्य लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया। सुबह नौ बजे एसपी हेमंत कुटियाल ने कसाब महाल, मुस्लिम महाल, सहित मुस्लिम बहुल इलाकों में भ्रमण कर मुस्लि सामाज के गणमान्य लोगों से मुलाकात की और ईद की मुुबारकबाद दी। वहीं शाम के वक्त लोग एक दूसरे के घरों में पहुंचे और लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार ईद पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने लॉकडाउन का पालन कररते हुए अपने अपने घरों मे नमाज अदा की और एक दूसरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ईद की बधाई दी। नगर के लोग सुबह 6 बजे से 10 बजे के बीच ईद की नमाज लाकडाउन का पालन करते हुए अपने अपने घरों मे अदा की और उसके बाद एक दूसरों को सेंवई खिलाई लेकिन बाजारो मे लोग कम निकले। वहीं दस बजे एसपी हेमंत कुटियाल ने नगर का भ्रमण किया और रास्ते में जगह-जगह बच्चों के बीच टॉफी, चाकलेट वितरित किया।
दवाओं का कराया छिड़काव
इलिया। कस्बा में ईद पर्व के सुबह ही कस्बा वासियों ने सड़कों और गलियों में दवा का छिड़काव कर सेनेटाइज किया ब्लाक मुख्यालय के तरफ से कोई व्यवस्था नही होने कस्बा वासियों ने सुरक्षित रहने के लिए स्वयं यह बीड़ा उठाया और पिट्ठू मशीन किराए पर लेकर दवा खरीद कर गलियों में छिड़काव किया। कोरोना वायरस का असर कस्बा के लोगों पर ना पड़े कोरोना वायरस जैसी भयंकर महामारी से निजात पाने के लिए कस्बा वासियों ने स्वयं या बीड़ा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें