फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पोखरे में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Wed, 12 Aug 2026 02:19 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले में पोखरे में शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
बदबू के चलते नाक बंद करते बच्चे व मौके पर मौजूद अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के अकोढ़वा गांव स्थित पोखरे में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पोखरे में शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोखरे से निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 42 वर्ष है और प्रथम दृष्टया शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मृतक पोखरे तक कब और कैसे पहुंचा था।
विज्ञापन


घटना के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मौत के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

सीओ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर अरुण सिंह ने बताया कि शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है और मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अज्ञात शव की पहचान पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें