फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कराटे में खिलाड़ियों ने जीते आठ स्वर्ण

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के मोदी नगर ​इटर मीडिएट कॉलेज में कराते प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन इंटर कॉलेज मोदीनगर में किया गया।
विज्ञापन

इसमें जिले के 12 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न आयु वर्गों में आठ खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग में सुहानी कुमारी, गुड़िया कुमारी, ईशिता गुप्ता, आदर्श जायसवाल और मोहित चौहान ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अंडर-19 वर्ग में उन्नति वर्मा, निखिलेश कुमार भारती और मयंक गुप्ता ने स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर अरुण कुमार, विजयंत प्रसाद, प्रिया सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें