स्वतंत्रता दिवस पर पूरे जिले में नगरों और गांवों में बड़े धूमधाम से तिरंगा फहराया गया। इस दौरान सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण के बाद हुई गोष्ठी में अमर शहीदों को याद किया गया।
पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर डीआरएम किशोर कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के परेड की सलामी ली। इस मौके पर एनसीसी और स्काउट एंड गाइड की ओर से आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बाद में रेलवे की ओर से जारी पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रमेश चंद्र, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी जेपी गुप्ता सहित रेलवे के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
नगर पालिका कार्यालय और नगर पालिका इंटर कालेज में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन रेखा जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर ईओ राजेन्द्र प्रसाद, प्रधानाचार्य महेन्द्र पांडेय, जलकल अभियंता सुधीर वर्मा आदि मौजूद रहे। मुगलसराय तहसील में एसडीएम सत्येन्द्र सिंह ने, सैयदराजा में नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज खां पप्पू ने झंडा फहराया। शहीद स्मारक पर पंडित केदारनाथ शर्मा, थाना परिसर में थानाध्यक्ष अरुण कुमार यादव, वन विभाग चौकी पर वनाधिकारी एके यादव, मंडी समिति जांच चौकी सचिव में नंदलाल पाठक ने ध्वजारोहण किया।
धीना थाने पर साजिद सिद्दीकी ने ध्वजारोहण किया। चकिया संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी जवाहर प्रसाद श्रीवास्वत ने काली जी के पोखरे पर झंडा फहराया। एसडीएम ने एसडीएम कार्यालय, गांधी पार्क में ध्वजारोहण किया। मुंसिफ मजिस्ट्रेट विराट शिरोमणि ने मुंसिफ न्यायालय भवन पर, तहसीलदार राकेश सिंह ने तहसील भवन पर, विकास खंड कार्यालय पर प्रमुख शिवेन्द्र सिंह ने, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन रीता चौबे, कोतवाली में आनंद सिंह, चकिया वन रेंज कार्यालय पर रेंजर ताराशंकर यादव ने, बार भवन पर अध्यक्ष रफीक अहमद ने, क्रय विक्रय सहकारी समिति पर मंगला प्रसाद राय ने ध्वजारोहण किया।
पड़ाव संवाददाता के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 148 बटालियन पर कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी ने झंडोत्तोलन किया। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार ब्लाक कार्यालय पर प्रमुख महेन्द्र पासवान और बीडीओ विजय कुमार सिंह ने, बीआरसी पर विमलेश त्रिपाठी ने ध्वज फहराया। कंदवा संवाददाता के अनुसार विद्युत उपकेंद्र अमड़ा पर जेई मिथलेश कुमार व विद्युत कांट्रेक्टर अजीत सिंह, साधन सहकारी समिति कम्हरिया पर अध्यक्ष आनंद मोहन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरिश्चंद्र, अमड़ा स्वास्थ्य केंद्र बरहनी में प्रभारी डॉ. अनुज कुमार कंदवा थाने पर प्रभारी रामजी सिंह ने ध्वजारोहण किया। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार तहसील सभागार में एसडीएम जितेन्द्र कुशवाहा, कोतवाली में कोतवाल अजय कुमार अवस्थी, विकास खंड कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख संजीव सिंह ने झंडा फहराया। इलिया थाना पर थानाध्यक्ष द्वारिका पांडेय, बृजराज गैस एजेंसी पर छत्रबली सिंह ने और इलिया विद्युत उपकेंद्र पर अवर अभियंता घनश्याम, इलिया कस्बा चौकी पर इंचार्ज मनोज यादव ने तथा शहाबगंज में प्रभारी डॉ. ज्ञान प्रकाश ने ध्वजारोहण किया।