मुख्य विकास अधिकारी एमपी सिंह ने गुरुवार को स्थानीय विकास खंड सभागार में
विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान चहनियां, सकलडीहा व धानापुर विकास
खंड में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
साथ ही अधूरे कामों को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने मातहतों को विकास कार्यों के बाबत दिशा निर्देश दिया।
बैठक
में सीडीओ ने क्षेत्र में लोहिया आवास, इंदिरा आवास, शौचालय, मनरेगा,
राज्य वित्त एंव स्वच्छ पेयजल आदि के बाबत समीक्षा की। इस दौरान जिन ग्राम
पंचायतों में आवासों और शौचालयों का निर्माण कार्य अधूरा है। उसे 28 फरवरी
तक पूरा कराने का निर्देश ग्राम विकास अधिकारियों को दिया।
उन्होंने
मातहतों को सभी विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें
किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 28 फरवरी तक कार्य
पूर्ण न पाए जाने की स्थिति संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ
कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना का मुख्य उद्देश्य
गरीबों को काम दिया जाना है लेकिन समय समय पर मजदूरों को काम और
मजदूरी का भुगतान समय पर न किए जाने की सूचनाएं आती रहती है। उन्होंने
मनरेगा के तहत शत प्रतिशत मानव दिवस सृजन का निर्देश ग्राम विकास
अधिकारियों को दिया। समीक्षा बैठक में मनरेगा डीसी जगदीश त्रिपाठी,
उपायुक्त स्वत: राजेगार येागेंद्र पाठक, डीपीआरओ गोविंदशरण
श्रीवास्तव रहे।