फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी दशा में न हो अनफिट स्कूली वाहनों का संचालन: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमेंजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत चिह्नित ब्लैक स्पाटो पर एनएचआई व पीडब्ल्यूडी के संयुक्त प्रयास से दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ऐसे स्थानों पर रिफ्लेक्टर, इंजीनियरिंग वर्क, साइनेज आदि के कार्य तत्काल करा लिए जाएं। डायवर्जन के समय सड़कों पर पर्याप्त साइनेज लगाये जाएं। कहा कि सड़कों के किनारे अनावश्यक रूप से ट्रक व गाड़ियों का पार्क रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करते रहे। गति मापक यंत्र का भी प्रयोग करे। सड़कों से अवैध अतिक्रमण हटवाया जाए। कहा कि सड़क के अनावश्यक कटों को बंद कराया जाए। विद्यालयों के वाहनों की फिटनेस जांच कराने के साथ स्कूलों में बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों के विषय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएं। किसी भी आकस्मिक घटना से निबटने के लिए एनएचआई व स्वास्थ्य विभाग निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार एंबुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था रखें। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत अवैध व ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ कर उनका चालान किया जाए। हाईवे के किनारे संचालित अवैध टैक्सी स्टैंडों को बंद कराया जाए। डीएम ने दुर्घटनाओं से बचने के लिए सड़कों की समुचित मरम्मत कराने के साथ डस्ट आदि की नियमित रूप से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। शत प्रतिशत स्कूली बसों के फिटनेस की जांच पूर्ण कराने के सख्त निर्देश बेत हुए कहा कि किसी भी दशा में अनफिट स्कूली वाहनों का संचालन न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुये आगामी बैठक में कराए गए कार्यों की रिपोर्ट फोटो के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक को जनपद के सभी स्कूलों के मैनेजर व प्रिंसिपल के साथ सड़क सुरक्षा की बैठक कर सभी नियमो का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। इस मौके पर एडीएम उमेश मिश्र सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें