पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना के जंसों की मडई निवासी और बीएचयू के छात्र नितेश यादव उर्फ निक्कू (18) की केदारनाथ धाम दर्शन के लिए जाते समय खाई में गिरने से मौत हो गई।
जंसो की मड़ई निवासी मुरारी यादव का पुत्र नितेश उर्फ निक्कू बीएचयू की स्नातक का छात्र है। वह दोस्तों के साथ बाइक से दो दिन पूर्व केदारनाथ दर्शन-पूजन करने गया था। रास्ते में बाइक पहाड़ी से चार सौ फीट नीचे खाई में गिर गई। नीतेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिवार वालों को सूचित किया। दो बहनों का एकलौता भाई नितेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। मां बिंदू देवी का रो रोकर बुरा हाल है।