चहनियां के बेलवानी गांव के पास नहर में पलटा ट्रक। स्रोत:-जागरूक पाठक
चहनिया। बलुआ थाना अंतर्गत बेलवानी गांव में सोमवार सुबह बैक करते समय बेकाबू गिट्टी लदा ट्रैक्टर नहर में पलट गया। इसमें ट्रैक्टर के नीचे दबकर ड्राइवर कमलेश यादव (35) की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को बाहर निकलवाया और चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कमलेश सकलडीहा काेतवाली के फुल्ली गांव का रहने वाला था। वह ट्रैक्टर ट्राॅली से सड़क निर्माण के लिए कोलतार सनी गिट्टी लेकर जा रहा था। वह बेलवानी गांव के समीप पहुंचा था। वह ट्रैक्टर बैक करने लगा। इसी बीच ट्रैक्टर का पिछला पहिया फिसल गया। इससे ट्रैक्टर बेकाबू होकर नहर में पलट गया। हादसे में चालक कमलेश को संभलने का मौका नहीं मिला और वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के ग्रामीणों ने चालक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर बलुआ थाना पुलिस पहुंची। वहीं चालक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम है। इस संंबंध में थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।