चंदौली। सदर कोतवाली के जगदीशसराय गांव के समीप शनिवार की रात बेकाबू बोलेरो बाइक को टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलट गई। इस घटना में बोलेरो सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया और शव को कब्जे में ले कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
सदर कोतवाली के मधुपुर गांव निवासी प्रवेश कुमार सिंह उर्फ शेरू (30) चंदौली जा रहा था। जैसे ही वो जगदीश सराय गांव के समीप पहुंच था कि उसकी बोलेरो बेकाबू हो गई। बोलेरो बाइक सवार को टक़्कर मारते हुए गड्ढे में पलट गई। इस घटना में बाइक सवार विकास मौर्य (23 ) गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बोलेरो चालक प्रवेश की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया और क्रेन की सहायता बोलेरो को गड्ढे से निकलकर चालक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि अनियंत्रित बोलेरो बाइक सवार को टक्कर मारते हुए गड्ढे में पलट गई। इस घटना में बोलेरो सवार की मौत हो गई और बाइक सवार का इलाज चल रहा है।
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र की मधुपुर गांव निवासी प्रवेश कुमार सिंह अपने माता पिता का एकलौता पुत्र था। जैसे ही इसकी जानकारी माता-पिता को भी तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट गया यही नहीं गांव मैं कोहराम मच गया और जानकारी होते ही लोग जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और जहां भारी भीड़ लग गई। माता मृदुला की करुण रुदन से जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस का माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया।