दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे हुई, जब वह घर से कुछ दूर दुकान पर अगरबत्ती लेने गई थी। इसी बीच रिश्ते में चाचा लगने वाले आरोपी ने उसके साथ नाले के समीप पेड़ और झाड़ियों में दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने रोते-बिलखते घर पहुंचकर अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। जांच में पता चला कि आरोपी गांव में चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। सीओ कृष्ण मुरारी मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी पीड़िता के रिश्ते में चाचा लगता है। वह पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।