चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे हुई, जब वह घर से कुछ दूर दुकान पर अगरबत्ती लेने गई थी। इसी दौरान रिश्ते में चाचा लगने वाले आरोपी ने नाले के समीप पेड़ और झाड़ियों में पकड़कर दुष्कर्म किया।