फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चाचा-चाची को चाकू मारकर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के धपरी गांव में बुधवार की अलसुबह आपसी विवाद में भतीजे ने अपने चाचा और चाची पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायलों के परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

धपरी गांव निवासी रमेश बिंद का 30 वर्षीय पुत्र दीपक बिंद बुधवार की सुबह अपनी बेटी के दुकान से सामान लेने जाने को लेकर नाराज था। बताया जाता है कि दीपक के घर के पास जुआ खेलने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। इसी बात को लेकर उसकी अपने 45 वर्षीय चाचा सुनील बिंद से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी। इसी दौरान दीपक ने चाकू से अपने चाचा सुनील बिंद और चाची चानी बिंद (42) पर हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन घायलों को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद प्राथमिकी दर्ज की। अलीनगर थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि आपसी विवाद के दौरान भतीजे ने चाचा और चाची पर चाकू से हमला किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें