फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लेखपालों के तबादले के लिए अधिवक्ता मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को अध्यक्ष रामचंद्र यादव और महामंत्री अंगद पासवान की मौजूदगी में हुई। इसमें विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व में एसडीएम और डीएम को ज्ञापन सौंपने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इससे अधिवक्ताओं और वादकारियों में रोष है। बैठक में मांगों के समर्थन में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने नौगढ़ तहसील में दस वर्ष से ज्यादा समय से कार्यरत लेखपालों का अन्य तहसीलों में स्थानांतरण करने और तहसील से संबद्ध सफाईकर्मियों का स्थानांतरण अन्यत्र नहीं करने की मांग उठाई। बैठक में आरोप लगाया गया कि एक लेखपाल ने अधिवक्ता के मामले में कार्य करने और रिपोर्ट लगाने से इन्कार किया। इससे अधिवक्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने तहसीलदार न्यायालय में निरस्त पत्रावलियों के पुनर्स्थापन (रेस्टोरेशन) और राजस्व मामलों में आवश्यक रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें