फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फत्तेपुर गांव के समीप पोल से टकरा गई बाइक, सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सैयदराजा थाना के फत्तेपुर गांव के समीप शुक्रवार की शाम अनियंत्रित बाइक पोल से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को घटना की जानकारी दी। इससे कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन

इलिया थाना के रोहाखी गांव निवासी अभिषेक (20) और बिहार प्रांत के भभुआ जिले के चांद थाना के बैरी गांव निवासी सुरेश (26) शुक्रवार को सदर कोतवाली के नरसिंहपुर स्थित रिश्तेदारी में होली खेलने गए थे। शाम के वक्त बाइक से धरौली की तरफ जा रहे थे। जैसे ही दोनों फत्तेपुर गांव के समीप पहुंचे। तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गई। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के पास मिले कागजातों व मोबाइल के जरिए उनकी शिनाख्त की। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। इससे कोहराम मच गया। घटना से परिजनों को गहरा सदमा लगा है।
चंदौली। जनपद में अलग-अलग जगहों पर भी मौत की जानकारी के बाद पूर्व सांसद रामकिशुन शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां पर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बताया साथ ही आश्वस्त किया कि शासन से जो भी सुविधाएं होंगी पीड़ित परिवार को दिलाने का प्रयास करूंगा। इस दौरान उन्होंने परिजनों को कहा कि हम आपके साथ हैं। दुख की घड़ी में ईश्वर आपको दु:ख सहन करने की शक्ति दें। इस दौरान बसपा नेता तिलकधारी बिंद, संजू यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें