सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव के दो युवकों की तेलंगाना में बुधवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। तेलंगाना पुलिस की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन कोतवाली से घटनास्थल की जानकारी लेकर तेलंगाना के लिए रवाना हो गए। गांव में युवक की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
सलेमपुर गांव के प्रद्युम्न, रविंद्र, अरविंद उर्फ पप्पू, नीरज, योगेंद्र, सचिन, सुनील सहित छह युवक तेलंगाना के नारायण डेट जिले के मखथल थाना क्षेत्र स्थित फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। 26 वर्षीय प्रद्युम्न और 31 वर्षीय रविंद्र घर आने के लिए फैक्ट्री से ऑटो पकड़कर रेलवे स्टेशन आ रहे थे। इसी बीच ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची तेलंगाना पुलिस ने आधार और मोबाइल से सकलडीहा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इस मामले में कोतवाल दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों युवक का शव तेलंगाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रविंदर, फाइलफोटो