अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर गुरुवार की
सुबह करीब साढ़े दस बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकल डिवाइडर से
भिड़ गई।
इससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। अलीनगर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।
चंदौली
कोतवाली क्षेत्र के बनौली खुर्द गांव निवासी सोनू राय (28) और सकलडीहा
कोतवाली क्षेत्र के माटीगांव निवासी मनीष सिंह (22) बुधवार को वाराणसी
स्थित किसी रिश्तेदार के यहां गए थे। देर रात हो जाने के कारण दोनों वहीं
पर रुक गए। गुरुवार की सुबह नौ बजे के बाद वे वाराणसी से बनौली खुर्द गांव
के लिए बाइक से चले। सुबह करीब साढ़े दस बजे दोनों जैसे ही पचफेड़वा गांव
के समीप पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक उन्हें टक्कर मारते
हुए भाग गया।
जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। मौके पर ही
दोनों की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके पास मिले
कागजात के आधार पर परिवारवालों को सूचना दी। परिवारवाले गांव वालों संग
चंदौली जिला चिकित्सालय पहुंचे।
इनसेट
दो भाइयों में छोटा था सोनू
मुगलसराय।
चंदौली कोतवाली क्षेत्र के बनौली खुर्द गांव निवासी अशोक कुमार राय के दो
पुत्रों में सोनू छोटा था। वह ठेकेदारी किया करता था। जबकि बड़ा पुत्र
कल्लू घर पर रहकर खेतीबारी करता है।
उधर सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के
माटीगांव निवासी प्रधानाध्यापक वशिष्ठ सिंह का पुत्र मनीष सिंह वाराणसी के
यूपी कालेज में स्नातकोत्तर हिन्दी अंतिम वर्ष का छात्र था। उसके निधन की
खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया।