फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबने से 2 साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के कैथापुर में दीवार गिरने से मासूम की मौत के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली के पथरा में पोखरे के पास कैथापुर में कच्चे घर की दीवार रविवार की रात भरभराकर कर गिर गई।
विज्ञापन

इससे मलबे में दबने से दो साल के मासूम शेट्टी की मौत हो गई। वह अपने नाना के यहां आया था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले में राहत कार्य में जुटी रही।
चकिया कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी शिवा वनवासी का दो साल का बेटा शेट्टी परिजनों के साथ अपने नाना चैटू वनवासी के के घर पीडीडीयू नगर के पथरा स्थित कैथापुर में आया था। रविवार की रात करीब नौ बजे चैटू के घर की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान घर में सो रहा मासूम शेट्टी दब गया। घटना के बाद परिजनों ने दीवार का मलबा हटाकर मासूम को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मिट्टी की दीवार गिरने से मासूम की मौत हो गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें