फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजीटिव पाए जाने पर दो गांव हुए हॉट स्पाट

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोविड 19 का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के विसुंधरी गांव में 50 वर्षीय अधेड़ व राउतपुर गांव में मां और पुत्री की रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर सोमवार को गांवों की सीमा को सील करते हुए हॉटस्पॉट कर दिया गय।अधिकारियों ने गांवों में डोर टू डोर आवश्यक सामान की डिलेवरी और गांव को सैनिटादजकराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विसुंधरी गांव में एक चार वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट पूर्व में पॉजीटिव होने पर गांव को हॉटस्पॉट किया गया था। उसी गांव के 50 वर्षीय अधेड़ गांव हॉटस्पॉट होने के बाद भी अपने समधी के घर चंदौली गए थे। वहां से आने के बाद तबीयत खराब होने पर 10 जुलाई को उनकी जांच कराई गई। रविवार को जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर गांव में खलबली मच गई। वहीं राउतपुर गांव में 45 वर्षीय महिला अपने 25 वर्षीय पुत्री के साथ कानपुर से लौटी थी। दोनों की 10 जुलाई को जांच कराई गई थी। दोनो की रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर गांव को सील कराते हॉट स्पॉट कर दिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को ेताया कि हॉट स्पॉट के दौरान घरों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रहे। साथ ही सुबह शाम काढ़ा का उपयोग कंरे। अनावश्यक घूमते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी पवन दूबे, जितेंद्र यादव, ग्राम प्रधान अरूण सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें