फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

tदो ट्रक कोयला पकड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। एशिया की सबसे बड़ी कोयला मंडी चंदासी में फैक्ट्रियों को सब्सिडी में मिलने वाला कोयला बेचा जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर रविवार को आईजी जोन वाराणसी के निर्देश पर एएसपी वाराणसी मुहम्मद मुश्ताक ने दल बल के साथ छापा मारा और शक के आधार पर कोयला लदे दो ट्रक बरामद किया और दो मुंशी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

वाराणसी के आईजी जोन को सूचना मिली कि कोइलरी से फैक्ट्रियों सहित अन्य संस्थानों के लिए सब्सिडी पर जारी कोयला को चंदासी मंडी में लाकर बेचा जा रहा है। इस सूचना के बाद रविवार को मंडी में जांच का निर्देश दिया। अधिकारी के निर्देश पर एएसपी वाराणसी मोहम्मद मुश्ताक दल बल के साथ बिना मुगलसराय कोतवाली को सूचित किए मंडी में पहुंचे। यहां एक डिपो पर खड़े दो ट्रकों को पकड़ा। इस दौरान चालक मौके से भाग निकला। डिपो के मुंशियों से कोयला के कागजात मांगे लेकिन वे कागजात नहीं दिखा पाये। डिपो संचालकों को बुलाया लेकिन सिर्फ एक कोल व्यापारी यहां पहुंचे।बताया कि यह कोयला उन्होंने नहीं मंगाया। इस पर टीम ने ट्रकों को जब्त कर मुगलसराय कोतवाली में खड़ा करा दिया जबकि दो मुंशियो को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गए। एएसपी ने बताया कि कोयला सब्सिडी का है कि अथवा बिक्री का यह जांच के बाद पता चलेगा लेकिन यहां सब्सिडी के कोयले को बेचने का धंधा किया जा रहा है।
दुलहीपुर। शासन की ओर से फैक्ट्रियों के लिए सस्ते दर पर कोयला उपलब्ध कराया जाता है। कुछ कारोबारी सस्ते दर पर कोयला लेकर उसे मंडी में ऊंचे दाम पर बेचते हैं। कुछ वर्ष पहले शासन की ओर से सब्सिडी पर कोयला आवंटर को बंद कर दिया गया था। एक वर्ष पहले फिर से इसे लागू किया गया है। इसके साथ ही मंडी में सब्सिडी को कोयला खपाने का धंधा फलने फूलने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें