फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में लगे दो ट्रांसफार्मर जले, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनुिया। क्षेत्र स्थित कैथी गांव में बिजली आपूर्ति के लिए लगे दो ट्रांसफार्मरों के जलने से लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। एक सप्ताह पूर्व ऑनलाइन शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग ने जले ट्रांसफार्मरों को बदला नहीं है। इसे लेकर ग्रामीणों मे आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

गांव के पश्चिम ओर लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 20 दिन पहले व दूसरा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पहले जल गया था। 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए ग्रामीणों ने एक सप्ताह पूर्व ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं दूसरे ट्रांसफार्मर के लिए भी दो दिन पहले ऑनलाइन शिकायत की थी। बावजूद इसके दोनो ट्रांसफार्मरों में एक भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कई बार विभाग के जेई अजय पटेल से भी शिकायत कर चुके हैं। इसके अलावा ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए वे चहनियां स्थित विद्युत उपकेंद्र के चक्कर काटकर थक चुके हैं। उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। बिजली न रहने से पंखे, बत्ती, मोबाइल शो पीस बनकर रह गए हैं। उमस भरी गर्मी में वृद्धों व बच्चों का हाल बेहाल है। गांव के शैलेंद्र प्रताप सिंह ,संदीप सिंह, अजीत सिंह, मंगला सिंह, विराट प्रताप सिंह, बीरेंद्र यादव, पहलू यादव, अतुल सिंह, विनय सिंह, देव प्रताप सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। इस संबंध में जेई ने बताया कि शीघ्र ही जले ट्रांसफार्मरों को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें