फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अर्चना और पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनें रहीं निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोहरे के कारण ट्रेनें कई घंटे विलंब से चल रही हैं। बृहस्पतिवार को डाउन लाइन की ओर जाने वाली जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस और अप की ओर जाने वाली पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस निरस्त रही। अप भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस छह घंटे देरी से पीडीडीयू जंक्शन आई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे तक अप लाइन की ओर जाने वाली बरकाकाना-वाराणसी मेमू ढाई घंटे, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस तीन घंटे, प्रयागराज-पीडीडीयू महाकुंभ स्पेशल ढाई घंटे, हल्दिया-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा घंटे, पुणे-दानापुर ट्रेन एक घंटे लेट रही। वहीं डाउन लाइन की ओर जाने वाली पंजाब मेल एक घंटे, बिकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे, नंदन कानन 45 मिनट, फरक्का दो घंटे, योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस तीन घंटे, नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस आधे घंटे, आगरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस तीन घंटे, फिरोजपुर कैंट-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें