फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रांसफार्मर जलने से दो हजार घरों में पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति के लिए लाट नंबर दो स्थित नेहरू पार्क में पंप लगाया गया है। पंप चलाने के लिए पार्क में ही ट्रांसफाॅर्मर भी लगा है। रविवार की रात ट्रांसफाॅर्मर जल जाने से सोमवार को करीब दो हजार घरों में पानी नहीं आया। देर शाम तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन


उक्त पंप से लाट नंबर-एक व दो, पटेल नगर और रविनगर सहित कुछ अन्य मोहल्लों में जलापूर्ति की जाती है। पंप के संचालन के लिए 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। रविवार की रात ट्रांसफाॅर्मर धू-धूकर जल गया। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई, वहीं पंप भी नहीं चल सका। सोमवार की सुबह लोग घरों में लगे टुल्लू पंप चलाने की कोशिश करते रहे, लेकिन पानी नहीं आया। देर शाम तक पानी न आने से लोगों में हाहाकार मचा रहा। फीडर संख्या तीन के जेई रितेश कुमार निषाद ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें