फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गोदाम से बल्ली चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। क्षेत्र के सहेड़ी चट्टी से पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान सोमवार की देर शाम दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को पूछताछ के बाद चालान कर दिया। गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क फतेहउल्लाहपुर स्थित भूमि पर बने गोदाम में रखी लकड़ी की 100 बल्लियां 23 मई को गायब हो गए थे। इस मामले में मुकदमा दर्जकर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस टीम उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में सहेड़ी चट्टी पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से टीम को सूचना मिली कि फतेहउल्लाहपुर में स्थित एक गोदाम से लकड़ी की बल्लियों को चुराने वाले चोर बल्लियों को टाटा मैजिक पर लादकर कहीं बेचने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक टाटा मैजिक पर लदे 100 यूके लिफ्ट्स की लकड़ी की बल्ली के साथ दो अभियुक्तों अभिषेक त्रिपाठी निवासी बरहपुर और ओम प्रकाश बिंद निवासी मुरकटनी (सौरम) को गिरफ्तार किया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि फतेहउल्लाहपुर में स्थित मेसर्स विकास कंस्ट्रक्शन (पार्टनर सरजिल रजा उर्फ आतिफ रजा, अनवर शहजाद आफ्सा अंसारी) के गोदाम की भूमि को कुर्क की गई थी, जिसमें मौके पर गोदाम बना है। उसमें काफी मात्रा में लकड़ी की बल्लियां आदि रखी थी। बीते 23 मई की रात के अंधेरे में ताला तोड़कर लकड़ी की बल्लियों को चोरों ने चोरी कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सदर तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने मुकदमा दर्ज करवाया था। दोनों चोरों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें