फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आनंद विहार और नई दिल्ली के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से भागलपुर से नई दिल्ली और आनंद विहार के बीच दो जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। एक ट्रेन गया के रास्ते तो दूसरी पटना के रास्ते जाएगी। इससे दिल्ली से घर आने और त्योहार के बाद वापस काम पर जाने वालों को आसानी होगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन नंबर 04064 दिल्ली- भागलपुर पूजा स्पेशल दिल्ली से 23 और 30 सितंबर, 7, 14, 21 और 28 अक्तूबर, 04, 11, 18 ओर 25 नवंबर को सुबह 11 बजे खुलेगी। यह ट्रेन दिल्ली, अलीगढृ, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी, अनुग्र्रह नारायण रोड, रफीगंज, गया, तिलैया, नवादा, किऊल, सुल्तागंज, जमालपुर होते हुए दूसरे दिन सुबह 10:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 04063 भागलपुर -दिल्ली स्पेशल 24 सितंबर, 01, 08, 15, 22 और 29 अक्तूबर, 05, 12, 19 और 26 नवंबर की दोपहर में 13:40 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 15:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के आठ और जनलर के 11 डिब्बे होंगे। इसी तरह ट्रेन नंबर 04458 आनंद विहार- भागलपुर पूजा स्पेशल आनंद विहार से 20 सितंबर से 30 नवंबर तक रोजाना दोपहर 13:40 बजे खुलेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, कानपुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना, पटना साहेब, फतुहा, बख्तियापुर, बाढ़, किउल, मोकामा, लक्खी सराय, कजरा, अभयपुर, बरियापुर, सुलतानगंज होते हुए दूसरे दिन दोपहर 14:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04457 भागलपुर आनदं विहार पूजा स्पेशल भागलपुर से 21 सितंबर से एक दिसंबर तक रोजाना शाम 06 बजे खुलेगी अगले दिन रात 22 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें